
Bharat Varta desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. 4 साल की मासूम शिवा के प्रति संवेदनशीलता दिखाने को लेकर योगी आदित्यनाथ इन दिनों फिर चर्चा में है. उनके सहयोग से गोरखपुर की इस बेटी शिवा पांडे का लिवर ट्रांसप्लांट अब हो जाएगा. दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती इस मासूम के लिए सोशल मीडिया पर कंपेन चल रहा है. लोगों की अपील पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस बिटिया को 10 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी है.दिल्ली में बेटी का उपचार करा रहे शिवा के पिता सत्येंद्र पांडे बेटी को अपना लीवर दान देंगे.गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र के निवासी शिवा के पिता सत्येंद्र पांडेय छोटी सी प्राइवेट नौकरी करते हैं. वह 6 महीने से शिवा का इलाज करा रहे हैं. अप्रैल में शिवा के दादा और दादी महज 3 दिनों के भीतर गुजर गए. उधर शिवा की हालत जब खराब होने लगी तब सत्येंद्र उसे गोरखपुर से लेकर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बिलियरी साइंस हॉस्पिटल में पहुंचे हैं. पेडियाट्रिक हेप्टालजी वार्ड में बेड नंबर -18 पर मासूम शिवा का इलाज डॉ विक्रांत सूद कर रहे अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शिवा के इलाज में कम से कम ₹20 लाख की जरूरत है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More