लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात था। सिपाही ने आखिर खुद को गोली क्यों मारी इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अगले माह उसकी शादी होने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही की पहचान शेष कुमार गोंडा निवासी के रूप में हुई है। मृतक पुलिसकर्मी सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात था। पुलिसकर्मी को गोरखपुर में रविवार को दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। मृतक के साथ उसके सरकारी आवास पर उसका भतीजा भी रहता था। 29 वर्षीय शेष कुमार ने 2012 में अपने पिता की जगह पर नौकरी पाई थी। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच करने में जुटी हुई है।
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More