बड़ी खबर

यूपी : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई हाई कोर्ट के फैसले पर रोक, अब सरकार का फैसला वीकेंड लॉकडाउन

लखनऊ: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब यूपी के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगेगा. इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को राज्य में लॉकडाउन रहेगा. इसका मतलब है कि शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह तक प्रदेश में पूरी तरह से तालाबंदी रहेगी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के कल के उस फ़ैसले पर रोक लगा दी है जिसमें उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने यूपी सरकार से कोविड से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा देने को कहा है. 2 हफ्ते बाद मामले की फिर से सुनवाई होगी. वरिष्ठ वकील पी एस नरसिम्हा को अपनी सहायता के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त किया.

5 शहरों में लॉकडाउन के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सॉलिसीटर जनरल ने राज्य सरकार की तरफ से सीजेआई की बेंच में मामला रखा. उन्होंने कहा कि यह कार्यपालिका के अधिकार में दखल है. सरकार पहले ही अपनी तरफ से ज़रूरी कदम उठा रही है.

बता दें कि सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहरों में 26 अप्रैल तक कंप्लीट लॉक डाउन का आदेश दिया था. कोर्ट ने राज्य सरकार को पूरे प्रदेश में 15 दिन के लॉकडाउन पर विचार करने को भी कहा. लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में कंप्लीट लॉकडाउन का आदेश दिया गया था. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी यूपी सरकार ने पांच शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

6 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago