ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू कोरोना के कारण स्थगित

Bharat Varta Desk: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सिविल सेवा 2020 के लिए इंटरव्यू राउंड स्थगित कर दिया है. बता दें कि यूपीएससी IAS साक्षात्कार 26 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021 तक आयोजित किए जाने थे. उम्मीदवारों को UPSC सिविल सेवा इंटरव्यू राउंड की नई तिथि के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

यूपीएससी ने आधिकारिक सूचना जारी की

यूपीएससी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, “नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एहतियात के तौर पर, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के उम्मीदवारों के पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) को टाल दिया है. पर्सनालिटी टेस्ट (साक्षात्कार) की नई तारीखें तय समय में उम्मीदवारों को बता दी जाएंगी.

गौरतलब है कि, लगभग 2000 उम्मीदवार यूपीएससी IAS साक्षात्कार 2020 में शामिल होने के लिए योग्य हैं. UPSC सिविल सेवा भर्ती 2021 के माध्यम से 796 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

यूपीएससी सालाना तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है

बता दें कि यूपीएससी द्वारा सालाना तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है. इसके जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन होता है. बयान में कहा गया है कि इंटरव्यू और भर्ती परीक्षा की तारीख की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी जब उम्मीदवारों और सलाहकारों को देश के सभी हिस्सों से यात्रा करने की आवश्यकता होती है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago