
Bharat Varta Desk: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसे में 18 बिहारी मजदूरों की मौत हो गई है।हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर आधी रात को हुआ है। बस हरियाणा के पलवल से बिहार आ रही थी जिसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे। सभी बिहारी मजदूर से जो पंजाब और हरियाणा में काम करते थे। ज्यादातर लोग सहरसा और सीतामढ़ी के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में बस खराब हो गई थी। तेज बारिश में सड़क के किनारे बस लगाकर स्टाफ उसकी मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाली ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 7 लोग अस्पताल पहुंचते पहुंचते मर गए। 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More