
Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं. दोपहर तक सभी राज्यों की तस्वीर साफ हो गई है और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार आ रही है. यूपी के अलावा उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी बीजेपी की सरकार बन रही है.
जबकि पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है. आम आदमी पार्टी के सामने कांग्रेस, अकाली दल पूरी तरह साफ होती दिख रही है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 271 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसके अलावा उत्तराखंड में बीजेपी 44 सीटों के साथ आगे चल रही है, यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी का लहलहाता हुआ नजर आ रहा है, AAP क्लीन स्वीप के रास्ते पर है, कैप्टन अमरिंदर अपनी सीट पर जहां हार चुके हैं तो वहीं चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं. अब तक 91 सीटों पर आगे चल रही है.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More