
Bharat varta desk-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की है। पीएम ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे मतदान में पूरे जोश- खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 54 में से भाजपा और उसके सहयोगियों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को कुल 36 सीट मिली थीं। इनमें भाजपा को 29, अपना दल (एस) को चार और सुभासपा को तीन सीटें प्राप्त हुई थीं।
सीएम योगी की अपील- पहले मतदान फिर जलपान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अधिकतम मतदान की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया कि – ‘सभी सम्मानित मतदातागण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।’
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More