
पुडुचेरी। हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ पुलिस के ”लापरवाह” व्यवहार से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके साथी मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां भूख हड़ताल की। पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख ए वी सुब्रमण्यम ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। कांग्रेस की युवा और छात्र शाखाओं के प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्रीय दल द्बारा आहूत प्रदर्शन में भाग लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुई भूख हड़ताल शाम पांच बजे तक चलेगी। नारायणसामी ने राहुल, प्रियंका के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की बृहस्पतिवार को भी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ”उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई प्रदेश के हिटलर राज और जंगल राज को दर्शाती है।”कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ”धृष्टता, अलोकतंत्र और बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को रौंदने का स्पष्ट प्रयास” है। गौरतलब है कि राहुल, प्रियंका और उनकी पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में उस समय कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था, जब वे कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे। गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More