
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी 2022 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से मजबूती मिलेगी। इस गठबंधन की घोषणा बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की। इस दौरान निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी राधामोहन सिंह तथा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे। बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 2022 का चुनाव और मजबूती से लड़ा जाए, उसके लिए हम पूरी रणनीति तैयार करके काम कर रहे हैं। निषाद पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और हमारे साथ अपना दल भी रहेगा।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More