
Bharat Varta Desk : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कमलापति त्रिपाठी के पोते और कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ कमियां दिख रही थीं और उनको दुरुस्त करने के लिए हम लोग प्रयासरत थे। स्थितियों में सुधार नहीं हुआ इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया। हम लोगों की यह इच्छा है और प्रयास रहेगा कि कांग्रेस हमेशा मजबूत रहे। पार्टी छोड़कर दूसरी जगह जाने के सवाल पर ललितेश ने कहा कि अभी आगे का रास्ता क्या होगा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे कमलापति त्रिपाठी
आपको बता दें कि कमलापति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस परिवार से उनके पुराने रिश्ते हैं, जो रिश्ते हमेशा जिंदा रहेंगे। कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर पूर्वांचल की सियासत में एक बार माहौल गर्मता दिख रहा है। पंडित कमलापति त्रिपाठी के पोते ममिर्जापुर के मड़िहान से पूर्व विधायक रहे ललितेशपति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ललितेश के पार्टी छोड़ने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुरा असर पडे़गा। बता दें कि, आगे कि, क्या रणनीति होगी ये अभी तक तय नहीं की गई है।
कभी यूपी में कांग्रेस का पहला परिवार था औरंगाबाद हाउस
वाराणसी स्थित औरंगाबाद हाउस कभी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की सियासत का केंद्र रहा। एक जमाने में इसे यूपी में कांग्रेस का पहला परिवार कहा जाता था। पूर्वांचल से लेकर बिहार के नेताओं का भी यहां जमावड़ा रहा। औरंगाबाद हाउस के मुखिया यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और दो बार रेल मंत्री रहे कमलापति त्रिपाठी थे। कहते हैं कि, उनके पूर्वज मुगलशासक औरंगजेब के कार्यकाल के दौरान वाराणसी में बस गए थे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More