
लखनऊ संवाददाता: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गन्ने के खेत में दो हजार और 500 के नोट बिखरे मिले. नोट मिलने की बात जैसे ही गांव में फैली लोगों हैरान हो गए. नोट बटोरने ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े. कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोहमदा सिकटिया गांव में गन्ने के खेत में 2 हजार और 5 सौ के नोट मिलने से अटकलों का बाज़ार गर्म है. गन्ना काटने गए मजदूरों ने नोट बिखरा देखा जिसके बाद नोट मिलने की सूचना बहुत जल्द गांव में पहुंच गई. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में पहुंचकर नोट लूटने लगे.
किसी ने नोट मिलने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में पड़े नोट को कब्जे में लेने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से भी नोट ले लिया. पुलिस ने लगभग 1.15 लाख रुपया कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More