
वाराणसी ,भारत वार्ता संवाददाता
ओमिक्रोम वैरिएंट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने अजीबोगरीब बयान दिया है। वे आज सुबह के पुलिस महानिदेशक के साथ वाराणसी आए थे। उन्होंने
ओमिक्रोम वैरिएंट को हल्की सर्दी खांसी बुखार की तरह बताते हुए कहा कि यह उतना मुश्किल नहीं है, जैसे दूसरी लहर आई थी। घबराने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमित होकर हॉस्पिटल भी बहुत कम लोग जा रहे हैं और जो जा रहे हैं वह दूसरी बीमारी के कारण जा रहे हैं। संक्रमित लोग 7 दिन में ठीक भी हो जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्होंने वैक्सिंन की डोज नहीं ली है वह जरूर ले लें।
प्रमुख सचिव ने यह बयान उस समय दिया है जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में रैली, सभाओं और अन्य राजनीतिक भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दिया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More