
Bharat varta desk:
लखीमपुर खीरी मामले में देश की सर्वोच्च अदालत काफी गंभीर है। कोर्ट ने आज सुनवाई के क्रम में यह सवाल उठाया कि लोकल अधिकारी इस घटना की निष्पक्ष जांच कैसे कर सकेंगे, क्या सरकार घटना की सीबीआई जांच कराने के बारे में सोच रही है। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि आरोपी चाहे जितने हो , उन पर वैसा एक्शन क्यों नहीं लिया गया जैसा कि लिया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले में वैसे ही कार्रवाई की जानी चाहिए जैसा कि आम लोगों के मामले में होती है।
मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना ने कहा कि मिस्टर साल्वे हम कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। सीबीआई इस मामले में हल नहीं है। दुर्गा पूजा के बाद हम फिर इस मामले की सुनवाई करेंगे मगर आप हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठे रहिएगा। इस मामले में गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें यह भी देखना है कि जनता के बीच क्या संदेश जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को सही ढंग से सुरक्षित रखने की जरूरत है। आठ लोगों की हत्या एक जघन्य अपराध है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More