देश दुनिया

यूक्रेन के एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा, भारतीय छात्रों को निकालने का काम शुरू


Bharat varta desk: यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद रूसी सेना राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। इस बीच रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव से सटे एक एयरपोर्ट को अपने कब्जे में ले लिया है। एयरपोर्ट पर कब्जे के बाद कीव का संपर्क पश्चिम से काट दिया गया है।


यूक्रेन के लिए आज की रात सबसे अधिक संकटपूर्ण

अब खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। जेलेंस्की ने कहा कि आज की रात दुश्मन हमारी क्षमता को तोड़ने की हरसंभव कोशिश करेगा, आज वे हम पर कहर बरपाएंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले मैं अंडरग्राउंड नहीं

उधर रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के अंडर ग्राउंड हो जाने का दावा किया है। लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने अंडरग्राउंड होने की बातों को गलत बताते हुए इसे रूस का प्रोपेगेंडा बताया है है।

रोमानिया और हंगरी एयरपोर्ट से छात्रों को ले भारत पहुंचेगा विमान

रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की निकालने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन से छात्रों का पहला जत्था पैदल चलकर रोमानिया के बॉर्डर तक पहुंचा। शनिवार को एयर इंडिया रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से तीन जहाजों के जरिए छात्रों को लेकर भारत पहुंचेगा।

.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago