
कई स्थानों पर हुए युवा दिवस पर कार्यक्रम
रांची संवाददाता : विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के अवसर पर रांची में एनएसयूआई के छात्रों ने बेरोजगारी के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज जिला के नेतृत्व में बढ़ती बेरोजगारी और मोदी सरकार के झूठे वादों के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जूते पॉलिश किए।
नशा से दूर दूर रहे युवा वर्ग: बाबूलाल
स्वामी विवेकानंद जी जयंती के उपलक्ष पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा भाजपा रांची महानगर कार्यालय में युवा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्जित कर शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जी ने कहा की संघर्ष करने के बाद ही आप मंजिल को हासिल करते हैंl राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है l युवा लोगों को नशे से दूर रहना होगा ।
रांची उप महापौर संजीव विजयवर्ग, महानगर भाजयुमो उपाध्यक्ष टुनटुन यादव, संचालन भाजयुमो रांची महानगर महामंत्री रोमित नारायण सिंह रावनीत सिंह ने विचार रखें।
दीप जलाया
स्वामी विवेकानंद के स्टेचू के समक्ष राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वधान में दीप जलाए गए एवं हाथों में कट आउट लेकर राजधानी सहित पूरे राज्य के नौजवानों से अपील की गई नशा को अपने से दूर रखें और झारखंड को देश के सबसे नंबर वन राज बनाने में सहयोग करें।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More