Categories: बड़ी खबर

“यास’आज टकराएगा ओडिशा के तट से, बिहार- झारखंड में हाई अलर्ट, प्लेन और ट्रेनें रद्द


Bharat Varta desk

आज कुछ घंटों के बाद ही ओडिशा तट से टकराने वाला है खतरनाक चक्रवाती तूफान “यास’’. भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. ओडिशा और बंगाल में कई हिस्सों में कल से ही लगातार बारिश हो रही है.
बिहार और झारखंड जैसे प्रदेशों में भी “यास’’ अपना असर दिखा सकता है. बंगाल और ओडिशा से नजदीक होने के कारण इन दोनों राज्यों में भी तेज आंधी और बारिश हो सकती है.दोनों राज्यों के कई हिस्सों में मंगलवार से ही “यास’’ ने अपना असर दिखाना शुरू भी कर दिया है. कई इलाकों में बारिश हुई है. 27 और 28 मई को दोनों प्रदेशों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में इसको लेकर राज्य के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर बिहार झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने खास तौर से किसानों को अलर्ट रहने को कहा है.मंत्री ने कहा है कि तेज हवा व आंधी से अस्थायी ठिकानों को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा पौधे, वृक्ष व फलों के बगान पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है. तेज आंधी के कारण आम व लीची के बगान को क्षति हो सकती है. खेतों में लगी सब्जी की फसल को आंधी के कारण नुकसान पहुंच सकता है.

बिहार में ट्रेन और विमान सेवा रद्द

यास के खतरों को देखते हुए बिहार में 21 जोड़ी विमानों के उड़ान को भी अगले 3 दिनों तक रद्द कर दिया गया है. 26 ट्रेनों का परिचालन 25 से 27 मई तक रद्द किया गया है.उन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है जो हावड़ा से आती हैं या हावड़ा ‌तक जाती हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago