
पटना, नीतीश कैबिनेट की वर्ष 2021 की अंतिम बैठक मंगलवार को पटना से दूर वाल्मीकिनगर में हो रही है। वन विभाग के सभागार को ऑडिटोरियम का भव्य रूप दिया गया है। लेकिन यहां पहली बार ऐसा नहीं है कि राजधानी पटना से बाहर कैबिनेट की बैठक हो। जंगल के अलावे पहाड़ और नदी में भी नीतीश की कैबिनेट चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने 16 सालों के कार्यकाल के दौरान कई बार पटना से बाहर कैबिनेट की बैठक की है। साल 2009 में विकास यात्रा के दौरान बेगूसराय के बरबीघा गांव में उन्होंने कैबिनेट की बैठक की थी। 29 दिसंबर, 2009 को राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप के सभागृह में कैबिनेट की बैठक की गई थी। पटना में गंगा नदी के बोट पर भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
अबकी बार की बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर से एयरपोर्ट सेवा शुरूआत करने की भी घोषणा कर सकते हैं। बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार त्रिवेणी केनाल में पर्यटकों के लिए विकसित बोटिंग प्वाइंट का उद्घाटन करेंगे।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More