Bharat varta Desk
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ खुजली की समस्या भी हो रही है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनको सांस लेने में तकलीफ या खुजली का पुराना कोई भी इतिहास नहीं है। पहले उन्हें इस तरह की बीमारी नहीं रही है।भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को यमुना के प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई थी और 2025 तक इसे साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफलता के लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। Media रिपोर्ट के मुताबिक, सचदेवा ने कहा, ‘आज यमुना में डुबकी लगाकर मैंने न केवल यमुना सफाई के मामले में केजरीवाल सरकार के धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लिए माफी मांगी, बल्कि फरवरी 2025 में सत्ता में आने पर यमुना सफाई प्राधिकरण स्थापित करने का भी संकल्प लिया।’ भगवा पार्टी ने केजरीवाल और आतिशी के लिए दो वीआईपी कुर्सियों के साथ एक मंच भी बनाया था।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More