बड़ी खबर

यति नरसिंहानंद को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bharat Varta Desk : उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भाषण देने के मामले में शनिवार को दूसरी गिरफ्तार हुई। उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार रात को हिंदू धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली हरिद्वार पुलिस की ओर से ये गिरफ्तारी की गई है। उनपर हरिद्वार ‘धर्म संसद’ में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। हरिद्वार में यति नरसिंहानंद गिरी की गिरफ्तारी के वक्त उनके समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा भी किया है। हालांकि पुलिस ने नरसिंहानंद के समर्थकों को तितर-बितर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भी समर्थक थाने के पास पहुंचे।

गिरफ्तारी के बाद संतों में आक्रोश फैल गया है। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही धर्म संसद कोर कमेटी ने शांभवी आश्रम में बैठक करके 3 दिन से अनशन कर रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी और अमृतानंद जी अनशन खत्म करने को राजी हो गए थे। यह फैसला लिया गया था कि, सत्याग्रह चलता रहेगा। लेकिन पुलिस ने 17 जनवरी को सर्वानंद घाट में प्रतिकार सभा होने से पहले ही शनिवार शाम को नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया। उधर यति नरसिंहानंद गिरी की गिरफ्तारी पर धर्म संसद के अध्यक्ष प्रबोधानन्द गिरी आनंद ने कहा कि इस गिरफ्तारी से संतों के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रतिकार सभा होकर रहेगी। इस अवसर पे धर्म संसद के संयोजक आनंद स्वरूप ने कहा कि जिहादियों के दबाव में आकर ये सरकार संतों को गिरफ्तारी कर रही है। इसका परिणाम उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

आपको बता दें कि हरिद्वार धर्मसंसद मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले शुक्रवार को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को जितेंद्र की जमानत अर्जी को भी अदालत ने खारिज कर दिया था। धर्मसंसद मामले में पुलिस को 10 से अधिक लोगों की तलाश है। ऐसे में इस बात की उम्मीद अधिक है कि आने वाले दिनों में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तराखंड सरकार को कार्रवाई के बारे में 10 दिनों के भीतर एक हलफनामा देने का निर्देश दिया था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आई गिरफ्तारियां होना शुरू हुई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

16 hours ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

3 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

4 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

7 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

7 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago