
रांची भारत वार्ता संवाददाता: मुस्लिम पर्सनल लॉ के महासचिव मौलाना वली रहमानी के निधन से झारखंड में शोक की लहर है.रांची के मेन रोड स्तिथ तस्लीम महल में मौलाना सलमान क़ासमी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन मरहबा ह्यूमन सोसाईटी के बैनर तले किया गया, इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मौलाना रहमानी का रांची से बहुत पुराना रिश्ता था.1967 में रांची में राहत कार्य चलाया गया था जिसमें वे शामिल हुए थे . काम से बचे हुए पैसे से अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल की ज़मीन खरीदी गई थी. हॉस्पिटल खोलने की प्रेरणा वली रहमानी ने ही दी थी. मुस्लिम पर्सनल लॉ ,तीन तलाक़,बाबरी मस्जिद के मामलों में वह बड़ी बेबाकी से अपना पक्ष रखते थे. राजनितिक, सामाजिक, धार्मिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ थी. समाज में शिक्षा के प्रचार प्रति उनका बहुत काम था. मार्च महीने में उनका रांची दौरा झारखण्ड के लिये मील का पत्थर साबित हुआ. उनका सपना था कि रांची और झारखण्ड में cbsc पैटर्न पर स्कूलों का जाल बिछाया जाय. इसी क्रम में उन्होंने इरबा में ईमारत इंटरनॅशनल स्कूल की बुन्याद डाली. नगड़ी में एक स्कूल चल रहा है. उन्होंने रांची में पटना की तरह रहमानी सुपर थर्टी की की स्थापना का भरोसाा लोगों को दिया था .अंत में डॉ असलम परवेज़ ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस मौके पर जान मोहम्मद मुस्तफी, हाजी हलीम उद्दीन, अक़ील उर रहमान, सयैद नेहाल अहमद, एस अली, औरंगज़ेब खान, नाफिसुल आब्दीन, मो शहीद अय्यूबी, नैय्यर शाहबी, मंज़र ईमाम, अब्दुल खालिक सहित कई लोग मौजूद थे,
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More