
Bharat varta desk अयोध्या में बन रहे श्रीरामजन्म भूमि मंदिर में पुजारी के रूप में गाजियाबाद में स्थित प्राचीन श्री दूधेश्वरनाथ मठ के पूर्व छात्र मोहित पांडे का चयन हुआ है। उन्हें 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा।जिसके बाद वह राम मंदिर में बतौर पुजारी नियुक्त होंगे।
बता दें कि दूधेश्वरनाथ मंदिर उप्र के गाजियाबाद जिले में स्थित है, जो कि उत्तर भारत का प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर के परिसर में ही दूधेश्वर वेद विद्यापीठ भी है। यहां देशभर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते है।वर्तमान समय में यहां करीब 70 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया भगवान दूधेश्वर की कृपा से मोहित पांडे का चयन भगवान राम की सेवा के लिए हुआ। यहां अब तक हजारों की संख्या में छात्र वेद और कर्मकांड की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ संस्थान में वेदों की शिक्षा दी जाती है। पिछले 23 सालों से विद्यार्थियों को वेद शिक्षा देने का सिलसिला जारी है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More