
भारत वार्ता डेस्क : केंद्र की एनडीए सरकार बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है. पीएम मोदी की कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में करीब 25 नए मंत्री बन सकते हैं. बुधवार शाम 6 बजे होने वाली मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच लगातार हुई बैठकों के बाद, पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं.
इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि यूनियन कैबिनेट में बिहार से चार नेताओं को शामिल किया जा सकता है. बिहार से जिन चार नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है- उनमें जनता दल (यूनाइटेड) से दो, लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस के गुट से एक और बीजेपी के एक नेता शामिल हो सकते हैं.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More