पॉलिटिक्स

मोदी- नीतीश को बाल- बच्चा नहीं हुआ तो वह क्या कर सकते हैं, परिवारवाद पर बोले लालू


Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पिछले दिनों तारीफ इसलिए की कि उनके परिवार का कोई आदमी राजनीति में नहीं है यानी वे परिवारवाद से दूर है। इस संबंध में पत्रकारों ने आज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि मोदी और नीतीश को बाल- बच्चा नहीं हुआ तो इसमें वे क्या कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को एक बच्चा हुआ मगर वह राजनीति के लायक नहीं है। लालू ने कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इन लोगों को बाल -बच्चा हो ताकि परिवारवाद कर सकें। लालू के पास बैठे उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की तारीफ की है लेकिन यही प्रधानमंत्री ने कुछ साल पहले जनता दल यू को जनता का दलित और उत्पीड़न करने वाली पार्टी बताया था।

कार्तिक सिंह को उम्मीदवार घोषित किया
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आज लालू प्रसाद ने कार्तिक सिंह को आरजेडी के पटना जिला का एमएलसी का उम्मीदवार घोषित किया। कार्तिक मोकामा के रहने वाले हैं और बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खासम खास माने जाते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago