
लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा में शनिवार को कुछ नए चेहरों के संगठन में शामिल किया गया है। नौकरशाह से राजनेता बने एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मिकी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। एके शर्मा मऊ, अर्चना मिश्रा लखनऊ और अमित बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।
अरविंद कुमार शर्मा एक ऐसे अफसर रहे जो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी और प्रधानमंत्री बनने के बाद भी नरेंद्र मोदी के बसे खास अधिकारी बने रहे। उन्होंने नौकरशाही से इस्तीफा देकर इसी साल जनवरी में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद भाजपा ने उनको उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बनाया गया था।
पीएम मोदी के करीबी अफसर के नौकरी से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश में एमएलसी बनने के बाद ये ही लगातार ये कहा जा रहा था कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी सरकार में दी जाएगी। कभी एके शर्मा के उत्तर प्रदेश में डेप्युटी सीएम बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हुईं को कभी उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात की गई। ये भी कहा गया कि सीएम योगी और केंद्र के बीच इस बात को लेकर टकराव भी है। हालांकि अब साफ हो गया है कि एके शर्मा को सरकार में ना लेकर संगठन के काम में लगाया गया है और प्रदेश उपाध्यक्ष का अहम पद दिया गया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More