
bharat varta desk:
जेल से छूटने के दूसरे दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि यदि मोदी इस बार जीत गए तो जैसे आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान की राजनीति खतम कर दी…वैसे ही इनका अलगा निशाना उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव जीत गए तो दो महीने के अंदर ये यूपी का मुख्यमंत्री बदल देंगे। यही तानाशाही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधामंत्री मोदी ने उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया है ताकि वो देश को संदेश दे सकें कि यदि वो केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं तो किसी को भी कर सकते हैं। कोई केस नहीं होगा तब भी गिरफ्तार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत ख़तरनाक मिशन चालू किया है जिसका नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’।
अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे मोदी
इसके साथ उन्होंने सवाल किया कि अगले साल जब मोदीजी 75 साल के हो जाएँगे तो देश का प्रधानमंत्री कौन होगा ? दरअसल वो इस बार अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट माँग रहे हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ‘वन नेशन वन लीडर’ मिशन के तहत देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। वो इसे दो स्तर पर चला रहे हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे और जितने बीजेपी के नेता हैं, उनको निपटा देंगे..उनकी राजनीति ख़त्म करते जाएंगे। अगर ये चुनाव जीत गए तो थोड़े दिनों में ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, स्टालिन, उद्धव ठाकरे सहित सारे विपक्ष के नेता जेल में होंगे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More