बिजनेस

मैथिली ठाकुर ने खादी मॉल में क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को बिहार खादी हैंडलूम और हस्तशिल्प की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर ने पुरस्कृत किया। खादी मॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने क्विज प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को पुरस्कार दिया। पुरस्कृत प्रतिभागियों में करण कुमार, अजय कुमार, चांदनी सारस्वत, सीमा सिंह, इंद्रानी सिंह, सोनी कुमारी, आशीष आनंद, मनीष कुमार, शिखा आदि
शामिल रहे। इस अवसर पर बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार के युवाओं को खादी और ग्राम उद्योग से जुड़ने के लिए बोर्ड द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। खादी के प्रचार-प्रसार के लिए कुछ दूसरे अभिनव प्रयास भी किए जाएंगे। लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि खादी वस्त्र आरामदायक और किफायती होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खादी को वस्त्र ही नहीं बल्कि विचार माना था। खादी की प्रासंगिकता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रही। नए जमाने में भी खादी प्रासंगिक है। हमारे जैसे युवाओं को सप्ताह में कम से कम 1 दिन खादी के कपड़े जरूर पहनने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संगीत गुरु रमेश ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, अयाची ठाकुर, लोकगायिका डा. नीतू कुमारी नवगीत, खादी बोर्ड के वित्त अधिकारी प्रदीप कुमार, रमेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। मैथिली ठाकुर ने खादी मॉल के सभी कर्मचारियों को भी दिसंबर माह में शानदार सेल के लिए सम्मानित किया। दिसंबर माह में सबसे अधिक खरीदारी के लिए सहरसा के आर्यमान कुमार को स्टार कस्टमर सम्मान प्रदान किया गया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago