
Bharat Varta Desk: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में दोबारा वापसी के बाद अपराधियों और माफियाओं में दहशत है। चुनाव परिणाम आने के बाद कई बड़े बदमाश एनकाउंटर किए गए हैं। लोग कह रहे हैं कि इसे कहते हैं कानून का राज। दूसरे राज्यों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।
अपराधियों में दहशत का आलम यह है कि फिरोजाबाद में बुधवार के दिन गले में तख्ती लटकाकर एक हत्यारोपी सरेंडर करने थाने पहुंचा। तख्ती पर लिखा था “मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं, मुझे पुलिस गोली न मारे ” पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
मामला थाना सिरसागंज से जुड़ा है। यहां अरांव रोड पर होली के दिन दो पक्षों में विवाद के दौरान एक दलित बालक की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। योगी की पुलिस का बदमाश में इतना डर हुआ कि उसने खुद थाने में सरेंडर कर दिया।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More