Categories: बड़ी खबर

‘‘मैं भगवान विष्णु का दसवां अवतार,विश्व का अंत: करण बदलने को तपस्या कर रहा’’ -ऑफिस नहीं जाने पर जारी नोटिस का अधिकारी ने दिया जवाब, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल


Bharat Varta desk

गुजरात सरकार में सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के इंजीनियर रमेश चंद्र फेफर ने कार्यालय नहीं आने पर मिले काम बताओ नोटिस का जो जवाब दिया है वह इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. उन्होंने दावा किया है कि वह भगवान विष्णु के दसवे अवतार हैं. वो ऑफिस नहीं आ सकते क्योंकि वह ‘‘विश्व का अंत: करण बदलने के लिए ‘‘तपस्या’’ कर रहे हैं. न्यूज़ एजेंसी की खबरों के मुताबिक राजकोट स्थित अपने आवास पर इंजीनियर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि आप यह विश्वास नहीं करेंगे मगर मैं भगवान विष्णु का अवतार हूं. समय आने पर मैं इसे प्रमाणित कर दूंगा. मैं मार्च 2010 में अपने ऑफिस में था तो मुझे महसूस हुआ कि मैं भगवान कल्कि का अवतार हूं. उस समय से मेरे पास कई दिव्य शक्तियां है. अफसर ने यह भी दावा किया है कि उन्हीं के तपस्या के कारण देश में अच्छी बारिश हो रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago