बड़ी खबर

मैं आयांश हूं, जीना चाहता हूं, मेरा इलाज कराइए, विधानसभा में गूंजा मासूम का मामला


पटना भारत वार्ता संवाददाता
दुर्लभ बीमारी का शिकार 10 महीने का मासूम आयांश जीना चाहता है। मगर यह तभी संभव है जब आप, हम और सरकार चाहे। उसे बचाने के लिए ₹120 करोड़ की सुई लगानी होगी। यह सुनकर सहरसा किसी को भी आश्चर्य होता है मगर बीमारी ही ऐसी है जिसका इलाज बहुत महंगा है।
पटना के रूपसपुर रुकनपुरा में रहने वाला आयांश का परिवार इलाज का पूरा खर्चा वहन करने में सक्षम नहीं है।
आलोक कुमार सिंह और नेहा सिंह के बेटे अयांश को SMA (Spinal Muscular Atrophy type -1) नाम की दुर्लभ बीमारी है. अयांश मात्र 10 महीने का है। वह जब 2 महीने का था तो इस बीमारी का पता लगा था।


इस बीमारी का शिकार बच्चे का अंग धीरे- धीरे काम करना बंद कर देते हैं। आयांश के गर्दन के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है।बंगलुरू के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एन्ड न्यूरो साइंस में आयांश का इलाज चल रहा है। कई विधायक और कारोबारियों तथा आम लोगों ने चंदे दिए हैं मगर उसके इलाज के लिए ₹12 करोड़ चाहिए। भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने आज विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। सरकार से मांग की गई कि आयांश को इलाज कराकर बचाया जाए। देखना है कि इसमें सरकार क्या करती है। अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago