पॉलिटिक्स

मेवालाल के इस्तीफे के बाद जदयू का तेजस्वी पर काउंटर अटैक, कहा- वो भी नैतिकता दिखाएं और इस्तीफा दें

पटना। नीतीश सरकार के नए विवादित शिक्षा मंत्री मेवलाल चौधरी का इस्तीफे के बाद अब जदयू नेताओं ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर काउंटर अटैक किया है। शनिवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष व मंत्री अशोक चौधरी ने पार्टी प्रवक्ताओं की टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और तेजस्वी यादव पर जमकर प्रहार किया।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मेवालाल चौधरी को इस्तीफे के लिए मैं धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक पवित्रता का हमेशा ख्याल रखा है। खासकर तब जब कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जीतनराम मांझी, आरएन सिंह और रामधार सिंह के मामले में भी पूर्व में कार्रवाई हुई थी। उन्होंने कहा कि मेवालाल चौधरी पर तेजस्वी यादव बोल रहे हैं। ऐसे मामले पर तेजस्वी यादव को बोलने का अधिकार नहीं है। लंबे समय तक विपक्ष के नेता रहे हैं। किसी मर्यादा का पालन नहीं किया। क्या लोगों को बताएंगे, स्वयं कोई उदाहरण सेट करेंगें।

जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने 3 C – क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कभी समझौता नहीं करने की बात कही है। मेवालाल चौधरी का मामला इसका उदाहरण है। 16 को शपथ लेते हैं, 17 को मेवालाल चौधरी पर मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी जाती है। 19 को मेवालाल चौधरी का इस्तीफा हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर उंगली उठाने वाले को नैतिक अधिकार नहीं है। जो धाराएं मेवालाल पर लगीं, वही धाराएं तेजस्वी यादव पर भी लगी हैं। तेजस्वी यादव भी उदाहरण प्रस्तुत करें, ये हमारी मांग है।

जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जनादेश नहीं मिलने का मातम मना रहे हैं। जब हम इंजेक्शन देते हैं तो दर्द होता है तो आपकी आह निकलती है और जनता वाह बोलती है। भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीटेड और बेल पर रहे तेजस्वी यादव अपने ऊपर लगे धाराओं को पढ़कर बताएं।

नीरज कुमार

जदयू प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कहा कि चुनाव खत्म हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई है। लालू का चेहरा जो अपराध, भ्रष्टाचार का द्योतक है वहीं दूसरा चेहरा नीतीश कुमार का शांति और समृद्धि का प्रतीक है। इस पर ही जनता को तय करना है कि आने वाले दिनों में किसकी सुनेंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि राजनीति से जुड़े नेताओं के ऊपर लगे आपराधिक मामलों की स्पीडी ट्रायल चलाए। चुनाव आयोग से कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप के दिए गलत हलफनामे पर जल्द फैसला ले। आयोग क्यों चुप है।

डॉ. अजय आलोक
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

27 minutes ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

23 hours ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago