राज्य विशेष

मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित बोले-सेना में जाकर देश सेवा का लक्ष्य बनाएं बच्चे


लखनऊ भारत वार्ता संवाददाता:
इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट की ओर से
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, आलमबाग में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में मेजर जनरल एन एस राजपुरोहित ने बच्चों को आह्वान किया कि सेना में जाकर देश सेवा का लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि अभी से बच्चे इस लक्ष्य के साथ पढ़ाई करें कि उन्हें भविष्य में सेना में नौकरी करनी है। सेना की नौकरी महान और सम्मानित काम है जिसके जरिए हम भारत माता और अपने देश के लिए कुछ कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों में अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम, सेवा और त्याग जैसे गुणों को अपने जीवन में समावेश करने पर जोर दिया जो किसी भी व्यक्ति को महान बनाते हैं। इस मौके पर मेजर जनरल ने बच्चों की कई सवालों का जवाब दिया।

बच्चे भगवान के वरदान: केसी बाजपेई
इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट के संस्थापक अध्यक्ष और बीआईटी मेसरा,पटना के पूर्व प्रोफेसर केसी बाजपेई ने कहा कि बच्चे भगवान के वरदान होते हैं। उम्र में अद्भुत सृजनशीलता छिपी रहती है। शिक्षक और अभिभावक का काम है बच्चों की प्रतिभा को तराशना, उभारना। उनकी संस्था समाज में सृजनशीलता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। पिछले चार दशक से संस्था ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति के साथ ही साथ सामाजिक और आर्थिक उन्नयन के लिए सैकड़ों कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें भारत के राष्ट्रपति से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के कई विभूति शामिल हुए हैं। बिहार में नशा बंदी के पक्ष में संस्था ने बच्चों के बीच पिछले दिनों बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है। केसी बाजपेई ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। उनके चौमुखी विकास के लिए हर स्तर पर सही ढंग से काम होना चाहिए।

सम्मानित किए गए अखिलेश दुबे
संस्था की ओर से लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश दुबे समेत कई कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे। अखिलेश दुबे ने कोरोना संकटकाल में लखनऊ और अयोध्या जिलों में मरीजों की सेवा के लिए कई काम किए थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

13 hours ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

1 week ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

1 week ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

1 week ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago