
Bharat varta desk: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर हर दल के नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। मिलजुल कर लड़ने, चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इस मौके पर मुलायम के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। मुलाकात मुलायम के घर पर हुई। मुलाकात की जानकारी खुद लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर दिया है। हालांकि इसके संबंध में लालू ने बताया है कि वे सबसे वरिष्ठ और पुराने साथी मुलायम सिंह से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गाँव-देहात, खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों युवाओं व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है। लालू ने आगे लिखा है कि आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है।
बताया जा रहा है कि हालांकि देश और बिहार में राजद कांग्रेस के साथ है मगर उत्तर प्रदेश में राजद के सपा के साथ रहने की संभावना है जहां सपा और कांग्रेस आमने-सामने होंगे। हालांकि टीवी चैनलों पर लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस सवाल को टाल चुके हैं कि राजद उत्तर प्रदेश के चुनाव में किसके साथ होगा।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More