
Bharat varta desk: बेटे और बहू ने बूढ़े मां बाप को घर से निकाल दिया था लेकिन पुलिस कमिश्नर ने न केवल बुजुर्ग दंपति को खुद से उनके घर पहुंचाया बल्कि उनके बिगड़ैल बेटे और बहू को सबक भी सिखा दिया।
घटना के मुताबिक बेटे और बहू ने मां बाप को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बुजुर्ग दंपति पुलिस थानों और दूसरे अधिकारियों के यहां चक्कर लगाकर अंत में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के पास पहुंचे। उनकी व्यथा सुनने के बाद कानपुर के इस पुलिस कमिश्नर ने बुजुर्ग दंपति को अपने साथ लेकर शहर के जेके कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंचे। यही नहीं उन्होंने बेटी और बहू को गिरफ्तार भी करवा लिया और बुजुर्ग दंपति की सुरक्षा में घर पर फोर्स तैनात करवा दिया। पुलिस कमिश्नर के इस पहल की सोशल मीडिया में प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी किए गए हैं। इनमें से एक में पुलिस कमिश्नर बुजुर्ग दंपति को अपने साथ लेकर उनके घर जा रहे हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More