Categories: बड़ी खबर

मुम्बई- उद्धव ठाकरे ने कहा हिम्मत है तो फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं

NEWSNLIVE DESK: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। कुछ महीनों पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि वे देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। तब से इस मुद्दे पर शिवसेना और बीजेपी आमने-सामने हैं।

वेबिनार में बोले उद्धव ठाकरे

सिनेमा जगत से जुड़े हुए एक वेबीनार में गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बोलते हुए एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे ने मुंबई फिल्म सिटी में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा फिल्म जगत को दिया है।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी समस्याएं और परेशानियां हैं। जिनको दूर करने का काम हमारी सरकार करेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस भूमि पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की। उस जगह पर मैं किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दूंगा।

कश्मीर में शुरू करो फिल्म सिटी, भाजपा को सलाह

इसके पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना ने भी यूपी में फिल्म सिटी स्थापना को लेकर योगी पर निशाना साधा था। सामना ने तब लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।

मुंबई से बॉलीवुड खत्म करने का षड्यंत्र

शिवसेना ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। लेकिन हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। दुनियाभर में बॉलीवुड कलाकारों के चाहने वाले लोग मौजूद हैं। मनोरंजन क्षेत्र एक बड़ा उद्योग का क्षेत्र बन चुका है। जहां असंख्य लोगों को रोजगार का मौका मिलता है। सिनेमा की वजह से अपने कलाकार लोकप्रिय होते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों की वजह से बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है जो बेहद ही दुखद है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago