बड़ी खबर

मुख्य सचिव की बेटी का ब्रेन ऑपरेशन के बाद मौत, सीएम ने शोक जताया


Bharat varta desk: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय बेटी की मंगलवार की शाम एनसीआर स्थित फोर्टिस हास्पिटल में मौत हो गई। इसके पूर्व सोमवार की सुबह इसी अस्पताल में उसके ब्रेन का आपरेशन हुआ था। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। ऑपरेशन के दौरान मुख्य सचिव अस्पताल में ही मौजूद थे।
दिल्ली से आ रही जानकारी के मुताबिक सिर में तेज दर्द होने के बाद बेटी को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने
ब्रेन में ब्लड के क्लोटिंग को तत्काल निकालने की बात कही जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई और इसके बाद कुछ ही घंटों में उनकी मौत भी हो गई। 3 घंटे से अधिक चली सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में ही रखा गया था।
मुख्य सचिव की बेटी की मौत से झारखंड सरकार और नौकरशाही में सब कोई हैरान है। वह नई दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।


पिछले दिनों जब मुख्य सचिव छुट्टी पर गए तो कुछ लोगों ने प्रसारित किया कि वे सरकार से नाराज होकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। यह बताया गया कि ओल्ड पेंशन स्कीम की घोषणा के बाद वे मुख्यमंत्री से खफा चल रहे हैं जबकि सही यह है कि अपनी बेटी की बीमारी के इलाज के लिए वे छुट्टी पर गए हुए हैं। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

4 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago