
Bharat varta desk: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई सर्वेक्षण कर साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध है। साथ ही बाढ़ में फंसे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर लाने व मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था, लोगों के लिए खाद्य सामग्री आपूर्ति सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन तथा जल संसाधन विभाग के सचिव लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर फसल नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इसके पश्चात सरकार द्वारा पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज जिले के 35 योजनाओं का शिलान्यास एवं अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हाँसदा, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, उपायुक्त रामनिवास यादव, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More