
नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर स्थित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सौन्दर्यकृत एवं विस्तारित वेणुवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद वेणुवन का परिभ्रमण किया एवं तालाब की मछलियों एवं हंसों को दाना खिलाया। वेणुवन प्रांगण स्थित भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की शांति एवं उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की।
पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब के लिए आज बहुत खुशी का दिन है कि वेणुवन के विकास एवं विस्तार की योजना लोगों से परामर्श कर बनाई गई। 2600 साल पहले भगवान बुद्ध का यह निवास स्थान था और वेणुवन के इसी तालाब में भगवान बुद्ध स्नान किया करते थे। राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More