शख्सियत

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भागवत झा आजाद कृत महाकाव्य ‘मृत्युंजयी’ का किया लोकार्पण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पूर्व मुख्यमंत्री स्व० भागवत झा आजाद कृत महाकाव्य ‘मृत्युंजयी’ का लोकार्पण किया ।
‘मृत्युंजयी’ एक ऐसी पुस्तक है जिसमें धर्म, जाति, समाज, संस्कृति, प्रशासन तथा जीवन से संबंधित सारी विधाओं का सजीव चित्रण है। इसमें अन्य कई महत्त्वपूर्ण एवं रोचक प्रसंगों के अतिरिक्त ‘यम-नचिकेता संवाद के माध्यम से ‘शून्य से पूर्ण’ तक की अभिनव व्याख्या की गयी है। इस पुस्तक के लिये समुचित सामग्री संकलन से लेकर प्रकाशन की जिम्मेवारी स्व. भागवत झा आजाद के पुत्र डॉ. राजवर्द्धन आजाद ने निभाई है।
इस अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ एवं स्व. भागवत झा आजाद के पुत्र तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. राजवर्द्धन आजाद उपस्थित थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago