पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री ने कहा- तेजस्वी मर्यादाहीन हैं, मेरे बारे में जो बोलना है बोलें लेकिन सदन के अंदर अच्छा व्यवहार रखें

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान मण्डल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने काम करने का फिर से मौका दिया है, काम करते हुए विकास के काम को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर कुछ बातें मेरे बारे में कही गई, जिसके बारे में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया। उसके बाद भी मेरे बारे में अमर्यादित बातें कही गई। उन्होंने तेजस्वी के बारे में कहा कि वह तो मर्यादाहीन हैं। आप सभी मुझे इतने दिनों से जानते हैं। आप सबको मेरे बारे में अच्छी तरह पता है। इस तरह की बात का कोई मतलब नहीं। किसी के बारे में इस तरह से असत्य बात कही जाए, यह अशोभनीय है। सदन की एक मर्यादा रही है, परंपरा रही है। इस तरह से बातों को रखना अच्छा नहीं लगता है। ये सब समझ से परे है। अपने व्यवहार में लोगों को सोचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 में हम उनके साथ थे। कुछ केस हुआ, जिसके बारे में हमने एक्सप्लेन करने को कहा और और हम उनसे अलग हो गए। आगे भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई। हमने उनसे कहा था कि आप चुनाव में जाएंगे और आप पर चार्ज लगेगा तो एक्सप्लेन करना पड़ेगा।

एनडीए सरकार को अस्थिर करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल के अंदर से फोन किया जा रहा है। जिनको फोन किया जा रहा है, उन्हें मंत्री बनाने का प्रलोभन दिया जा रहा है। जिनको फोन किया जा रहा है वे खुद सामने आकर सारी बातें बता रहे हैं। बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए। एनडीए के पास 125 का आंकड़ा है। निर्दलीय का भी समर्थन है। एनडीए में कुछ भी इधर-उधर नहीं होगा। जो हमारे सीटों के बारे में बोलते रहते हैं, उन्हें 2010 में कितनी सीटें आई थी।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने मजाक में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कुछ बातें कही थी। हमने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जो बातें मजाक में कही थी, अब उनकी बातों से लगता है वे खुद अपने बारे में सोचते हैं। हमने उन्हें कितना समर्थन दिया है। मेरे बारे में जो बोलना है बोलें लेकिन सदन के अंदर अच्छा व्यवहार रखें।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago