
रांची संवाददाता: एनoसीoसीo ग्रुप मुख्यालय, रांची के अधीनस्थ नौसेना इकाई की स्थापना एवं इसके कार्य संपादन हेतु विभिन्न कोटि के पदों के सृजन की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी है। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा नौसेना इकाई की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आगामी मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यसूची में इस प्रस्ताव को शामिल करने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी है। नवसृजित इस नौसेना इकाई में 400 वरीय तथा 2100 कनीय श्रेणी के कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
ज्ञातव्य है कि झारखंड राज्य में गठित एनoसीoसीo की क्षेत्रीय इकाईयां, ग्रुप मुख्यालय रांची एवं ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के नियंत्रणाधीन है तथा इनके अधीनस्थ 14 इकाई कार्यरत हैं। इसमें लगभग 30 हजार बालक/बालिका एनoसीoसीo कैडेट्स प्रशिक्षण पा रहे हैं। विदित हो कि इस राज्य में नौसेना इकाई का कोई विंग अभी तक स्थापित नही है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More