
Bharat Varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर पूर्ण शराबबंदी की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में हो रही इस बैठक में राज्य के आला अधिकारियों से लेकर सभी मौजूद हैं। इनके अलावे सभी मुख्यमंत्री और मंत्री भी मौजूद हैं। पटना में हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हालत में शराबबंदी में छूट नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा है कि जो शराब पिएंगे वे मरेंगे ही। उन्होंने कहा है कि लोगों में यह जागरूकता फैलाने की जरूरत है कि शराब बुरी चीज है, इससे दूर रहें। इधर दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से 15 सवाल दागे हैं। उन्होंने पूछा है कि इसके पहले मुख्यमंत्री ने कितनी बैठकें की है। उन्होंने यह भी सवाल किया है कि डीएसपी एसपी रैंक के कितने अधिकारी बर्खास्त किए गए हैं। क्या शराब रोकने का जिम्मा बड़े अधिकारियों का नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंत्री रामसूरत राय और उनके भाई पर क्या कार्रवाई की है जिसके स्कूल परिसर में शराब मिली थी।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More