
रांची संवाददाता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है । इस समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के एक- एक वरीय अधिकारी शामिल किए गए हैं । समिति को मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले की पूरी जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन यथाशीघ्र समर्पित करने को कहा गया है । इसके अलावा रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से शो कॉज की मांग की गई है । ज्ञात हो कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला झारखंड मंत्रालय से लौट रहा था तो किशोरगंज चौक के समीप उपद्रवियों के झुंड ने सुनियोजित साजिश के तहत काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की थी । हालांकि, रांची पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के काफिले को रूट डायवर्ट कर सुरक्षित मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया था । इस गंभीर घटना के कारणों की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है ।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More