
मुजफ्फरपुर, भारत वार्ता संवाददाता: एमआईटी मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा सभा में स्थानीय नेता आपस में भिड़ गए और जमकर धक्का-मुक्की की। दरअसल एक नेता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए मंच पर जाना चाहते थे जिन्हें सुरक्षाबलों और दूसरे नेताओं ने रोका। उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। फिर मंच से उतरकर एसपी जयतकांत ने मामला संभाला। इस दौरान मीडियाकर्मी उस हंगामा को कवर करने लगे। यह सब देख कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरम हो गए। उस कहा कि यहां समाज सुधार की बात हो रही है और उधर क्या हो रहा है। जिसको नहीं सुनना है वे चले जाएं यहां से। जिसको नष्ट होना है वह नहीं सुने समाज सुधार की बात। आप लोगों ने देखा नहीं महिलाएं क्या कह रही थीं। इस दौरान नीतीश मीडिया कर्मियों पर भी उखड़ गए। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले किधर जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं। उधर क्या हो रहा है?
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 100% लोग सुधार का समर्थन नहीं कर सकते हैं लेकिन जिसको नहीं सुनना हैं वे यहां से चले जाएं। मुख्यमंत्री ने शराब की बुराइयों की चर्चा की और शराबबंदी की सख्ती से पालन करने का अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More