
रांची संवाददाता: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद बेड़ो के चरगनी गांव में निवास करने वाले गरीब मजदूरों को झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने बताया कि चरगनी गांव के सभी मजदूरों व ग्रामीणों को झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिकता सूची में शामिल कर दिया गया है।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेड़ो और प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी बेड़ो द्वारा गांव भ्रमण कर सभी लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया है।
भूखे पेट सो रहे हैं ग्रामीण
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि रांची के बेड़ो प्रखंड स्थित चनगनी गांव की जिद्दी उराईन, बिगो उराईन, गन्दू उरांव व अन्य को भोजन नहीं मिल रहा है। इनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिससे इन्हें भोजन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उपरोक्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जाँच कर लोगों को मदद करने एवं अन्य जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से भी लोगों को जोड़ने का निदेश उपायुक्त को दिया था।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More