
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के आम लोगों की शिकायतें सुनी। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनके हाथों से आवेदन पत्र लिया। सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोग संतुष्ट दिखाई दिए। मौके पर पहुंचे आम जानता ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, आवास इत्यादि से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में जन समस्याओं को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार का पूरा प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को आपके गांव-घर तक पहुंचाएं। आप सभी के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More