अपराध

मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों के देश छोड़ने पर लगी रोक, पासपोर्ट जब्त

सेंट्रल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों और पत्नी देश छोड़ने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. मुख्तार अभी जेल में बंद हैं.कोर्ट के आदेश पर उनकी पत्नी और दोनों बेटों ने सोमवार को अपने पासपोर्ट गाजीपुर पुलिस के पास जमा कराए. एसपी की उपस्थिति में तीनों तीनों आरोपी वकील के साथ पासपोर्ट जमा करने आए थे.
इसके पूर्व मुख्तार के बेटे सांसद अफजाल अंसारी के साथ तीनों ने एसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा था. कोर्ट ने कहा है कि पासपोर्ट जमा रहने तक वे देश से बाहर नहीं जा सकते हैं .

क्या है मामला

मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों पर होटल के निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन के मामले में धांधली के आरोप हैं। इस मामले में सदर कोतवाली में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है.जमानत के दौरान कोर्ट ने कुछ शर्ते लगाई थी जिसमें पासपोर्ट को एसपी के पास जमा कराना था.
इनमें मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी, उनके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने शामिल हैं. यहां बता दें कि इनकी अग्रिम जमानत की याचिका जिला जज के न्यायालय में नामंजूर कर दी गई थी उसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

पंजाब के जेल में बंद हैं मुख्तार अंसारी

मुख्तार पंजाब के जेल में बंद हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न आपराधिक मामलों में सुनवाई के लिए अपने राज्य के जेल में लाना चाहती है मगर पंजाब सरकार बीमारी के आधार पर उन्हें भेज नहीं रही है. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने याचिका दायर की है जिस पर सुनवाई चल रही है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

11 hours ago

राष्ट्रपति से बिहार पुलिस को सर्वोच्च सम्मान, ‘कूल कमांडर’ विनय कुमार के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि

Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More

17 hours ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

21 hours ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

2 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

3 days ago