पॉलिटिक्स

मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल, राजद ने दिया तीन सीट

Bharat varta desk:

महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की एंट्री हो चुकी है. सहनी की पार्टी वीआईपी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीटें देने का ऐलान किया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी अपने 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी की पार्टी को तीन सीटें देगी. ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं.

इससे पहले खबर आई थी कि मुकेश सहनी के सामने आरजेडी ने विलय का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया. बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है. राज्य में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. आरजेडी सबसे अधिक 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं. पांच सीटों पर लेफ्ट अपने उम्मीदवार उतारेगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

18 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago