
Bharat varta desk:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच बिहार के मध्य प्रदेश के ग्वालियर में MP/MLA कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. ग्वालियर कोर्ट ने यह वांरट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी किया है.
जानकारी के लिए बता दें कि साल 1995 और 1997 में फर्जी फॉर्म नंबर 16 (जो आर्म्स डीलर के लिए जारी होते हैं) को तैयार कर हथियारों की सप्लाई के मामले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी का वारंट जरी किया गया है. यहां फर्जीवाड़ा 23 अगस्त 1995 से लेकर 15 मई 1997 के बीच किया गया था.
कुल तीन फर्म से हथियार और कारतूस की खरीद की गई थी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 23 आरोपियों के नाम शामिल हैं. इसमें से 6 के खिलाफ ट्रायल चल रहा है, दो की मौत हो चुकी है, जबकि 14 फरार हैं. पुलिस ने इस मामले में जुलाई 1998 में आरोप पत्र दाखिल किया था. अप्रैल 1998 में पुलिस ने लालू प्रसाद यादव पुत्र कुंद्रिका सिंह का फरारी पंचनामा तैयार किया जबकि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम कुंदन राय है.
ऐसे में ये मामला ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट में आ गया है, क्योंकि उसमें लालू प्रसाद यादव का नाम जुड़ा हुआ है. कुल मिलाकर लालू यादव को एक बड़ा झटका ग्वालियर की एमपीएमएलए कोर्ट से लगा है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More