
Bharat Varta Desk : महाराष्ट्र के महानगर मुंबई में कोरोना के मामलों की संख्या में आई ‘तेजी’ से फिर चिंता बढ़ा दी है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1377 नए मामले दर्ज हुए, सोमवार की तुलना में केसों में करीब 70 फीसदी की बढ़त हुई है जो कि चिंता का कारण है. महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2172 केस दर्ज हुए हैं, इस अवधि में राज्य में 22 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है. राज्य में कोरोना केस मृत्यु दर (fatality rate) 2.12% है. राज्य में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई केस पिछले 24 घंटों में दर्ज नहीं हुआ है.
इस बीच, देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 6,358 नए केस दर्ज किए गए हैं. ये मामले सोमवार की तुलना में 2.6 फीसदी कम हैं. दिल्ली में एक दिन में कोविड के 496 मामले आए हैं. बिहार में एक दिन में कोविड के 47 नए मामले आए हैं. बिहार में अभी कुल 155 एक्टिव मरीज हैं.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More