Categories: बड़ी खबर

मुंगेर गोलीकांड की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में सीआईडी करेगी, एसपी को हटाने का निर्देश

पटना ,भारत वार्ता संवाददाता: मुंगेर में पिछले साल 26 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग की जांच में बिहार सरकार की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई है . हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि इस केस की जांच CID करेगी औऱ उसकी मॉनिटरिंग हाईकोर्ट खुद करेगा. सीआईडी 1 महीने के भीतर कोर्ट को रिपोर्ट देगी इसके साथ कोर्ट ने मुंगेर के वर्तमान एसपी मानवेंद्र सिंह ढिल्लों, कोतवाली थानेदार के साथ साथ गोलीकांड से जुड़े तमाम पुलिस अधिकारियों तुरंत बदलने का निर्देश सरकार को दिया है. कोर्ट ने गोलीकांड में मारे गए युवक के परिजनों को ₹1000000 मुआवजा देने को कहा है कोर्ट में यह याचिका मृतक के पिता अमरनाथ पोद्दार ने दायर की थी. बता दें कि इस घटना के समय लिपि सिंह मुंगेर की एसपी थी जो जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की बेटी हैं. उन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगेर से हटाया गया था जिन्हें बाद में सरकार ने सहरसा का एसपी बना दिया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago